दुमका, अगस्त 20 -- मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर में बुधवार को यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसी के साथ ग्रुप-ए की परीक्षा की भी शुरुआत हुई। परीक्षा केंद्र का जायजा प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रोफेसर नव कुमार पाल ने लिया। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर आशीष मंडल ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। ग्रुप-ए में संस्कृत, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, उर्दू, गणित सहित अन्य विषयों की परीक्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि ग्रुप-ए की परीक्षा में कुल 94 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...