बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के स्नातक 2025-29 सत्र के सेमेस्टर वन की परीक्षा 20 से 24 अप्रैल तक होगी। यह परीक्षा नालंदा खुला विश्वविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग में 12 बजे से तीन बजे तक चलेगी। कुलसचिव डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और कलम के अलावा कुछ नहीं ले जाना है। परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट नहीं ले जा सकते हैं। 20 अप्रैल : एमजेसी पेपर वन : इतिहास, अर्थशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, रसायन, जीव विज्ञान। 21 अप्रैल : एमआईसी पेपर वन : अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, नागरिक शास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, वनस्पति विज्ञान, रसायन, गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान, भूगोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.