कानपुर, नवम्बर 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। बुधवार को विवि से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा व औरैया स्थित महाविद्यालयों में कुल 93,485 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें 45,371 छात्र एवं 48,114 छात्राएं उपस्थित रहीं। वहीं, 3,185 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि सात जिलों में सकुशल एवं सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न हुई। विवि की ओर से परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...