मिर्जापुर, फरवरी 19 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं को नकलमुक्त कराने के लिए विश्वविद्यालय के केंद्रीय सचलदल की संयोजक प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने सचलदल के सदस्यों के साथ केबीपीजी कालेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभावती देवी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के एक छात्र को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया, जिसे रस्टीकेट कर दिया गया। उनके साथ सदस्यों में डॉ. जेपी सिंह, डॉ. प्रीति जायसवाल, डॉ. राम सिंह वर्मा ने परीक्षा कक्षों की गहन जांच की तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...