नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली, अरविंद सिंह। भारतीय रेल की सेमी हाई स्पीड और हाई-स्पीड ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचाने वाले लोको पायलट, को-पायलट और गार्ड(रनिंग स्टाफ) के भत्ते में बंपर बढ़ोतरी की गई है। रेलवे बोर्ड ने अपने दशकों पुराने मैन्युअल और वित्तीय नियमों को बदलने का ऐतिहासिक फैसला किया है। इसके तहत वंदे भारत, अमृत भारत और अन्य प्रीमियम ट्रेन के रनिंग स्टाफ को विशेष भत्ता दिया जाएगा। पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन पर भी यह फार्मूला लागू होगा।

भत्ते में वृद्धि रेलवे बोर्ड ने इस बाबत परिपत्र जारी कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बदलाव केवल एक रूटीन वेतन संशोधन नहीं है, बल्कि ट्रेन परिचालन में बढ़ते अदृश्य मानसिक दबाव का वित्तीय मुआवजा है। वंदे भारत के केबिन में बैठे लोको पायलट कवच 4.0 की स्क्रीन को बिना पलक झपकाए मॉनिटर करते हैं, ज...