कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा प्रीमियर लीग के चौथे दिन पहले सेमीफाइनल में राजपुर ने संदलपुर को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुर की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन बनाए, जिसमें कप्तान सत्येंद्र गौतम ने 37, रविंद्र ने 24 और गोल्डी ने 14 रन बनाए। वहीं संदलपुर से सुधाकर और महेंद्र ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं जवाब में उतरी संदलपुर की टीम 13 ओवर में 90 रन पर आल आउट हो गई। 6 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने अमित यादव ने लगातार चार गेंद में चार विकेट चटकाते हुए संदलपुर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्मला संखवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए एक गेंद खेल कर शुभारंभ किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने स्मृति चिह्न देकर उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.