लखीसराय, अप्रैल 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के केआरके मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को मुजफ्फरपुर ने बेगूसराय को शानदार प्रदर्शन के दम पर पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। मैच का उद्घाटन डॉ. पंकज कुमार, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव बबलू शर्मा, महिला फुटबॉल संघ की सचिव सविता शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल, समाजसेवी कामेश्वर मंडल एवं मुख्य संरक्षक नवल मंडल ने संयुक्त रूप से किक मारकर किया। राष्ट्रीय गीत के साथ मुकाबले की शुरुआत हुई, जिससे मैदान का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। खेल के शुरुआती मिनटों में ही मुजफ्फरपुर की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। तीसरे ही मिनट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.