फतेहपुर, जून 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। ग्रीन बाक्स प्रीमियर लीग सीजन-वन का पहला सुपर सिक्स मुकाबले खेले गए। जिसमें दक्षिण अफ्रीका व टीचर्स इलेवन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। शानदार प्रदर्शन के चलते ओसामा व अमित श्रीवास्तव को प्लेअर आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

पहला मैच पहला मैच दक्षिण अफ्रीका व श्रीजी एन्क्लेव के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ओसामा के 43 गेंदो में नाबाद 76 रनों की बदौलत निर्धारित 12 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीजी एनक्लेव की टीम छह विकेट खोकर महज 102 रन ही बना सकी।

दूसरा मुकाबला टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला टीचर्स इलेवन व डेस्टिनी इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीचर्स इलेवन ने अमित कुमार श्र...