नई दिल्ली, मार्च 1 -- पाकिस्तान की टीम T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची। इसकी वजह से सिर्फ पाकिस्तान ही दुखी होगा, क्योंकि क्रिकेट फैन्स तो चाहेंगे नहीं कि कोई ऐसी टीम सेमीफाइनल में पहुंचे, जो टॉप 4 में जाना डिजर्व नहीं करती। हालांकि, पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा मौका था। इसके लिए उनको आखिरी मैच 65 प्लस रन से या फिर 13 ओवर के भीतर जीतना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम के लिए सिर्फ एक सिनेरियो बचा था कि 212 रन बनाने के बाद वे 147 रनों पर श्रीलंका को रोक दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि पाकिस्तान की टीम एक और मुकाबला हारते-हारते बची। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप 2 से इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अब आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान की टीम क्यों ...