नई दिल्ली, फरवरी 24 -- साउथ अफ्रीका से भारत को मिली बड़ी हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। इस जख्म पर नमक वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच 100 से अधिक रनों से जीतकर छिड़का है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत सेमीफाइनल की रेस में काफी पिछड़ गया है, अगर टीम इंडिया को वापसी करनी है तो उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए भारत को अपनी बैटिंग पर काम करना होगा, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह फेल हुई थी। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने का सुझाव दिया है। यह भी पढ़ें- जाग गया NRR वाला जिन्न, जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ कितनी बड़ी जीत से बनेगा काम? इरफान पठान का कहना है कि भारत को नंबर-3 और 4 की पोजिशन में बदलाव...