कानपुर, फरवरी 11 -- आईआईटी में एडवांस्ड सेंटर फॉर मैटेरियल्स साइंस ने एप्लाइड मैटेरियल्स इंडिया के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में एप्लाइड मैटेरियल्स ने अपना आधारभूत सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क एप्लाइड टिवन प्रस्तुत किया, जो सेमीकंडक्टर निर्माण उपकरणों और प्रक्रियाओं के मॉडलिंग तथा अनुकूलन के लिए विकसित एक उन्नत डिजिटल ट्विन समाधान है। साफ्टवेयर से थर्मल केमिकल वेपर डिपोजिशन, प्लाज्मा एन्हांस्ड केमिकल वेपर डिपोजिशन और एचिंग प्रक्रियाओं का सिमुलेशन किया। इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, डीन रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्रो. तरुण गुप्ता, प्रो. कांतेश बलानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...