नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण में निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने निवेशक सहायता के नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल का मंगलवार को शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि सरकार विभिन्न रणनीतिक पहलों और नीतिगत हस्तक्षेपों के माध्यम से देश में सेमीकंडक्टर के अनुकूल सुदृढ़, विश्वसनीय और टिकाऊ परिवेश के विकास के लिए संगठित प्रयास कर रही है। सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं के साथ-साथ 12 फैब/पैकेजिंग परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है। यह भी पढ़ें- सेमीकंडक्टर मिशन का निवेशक सहायता पोर्टल शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...