नई दिल्ली, मार्च 1 -- Paras Defence share: डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने एक नई सब्सिडयरी का गठन किया है। इस नई कंपनी के जरिए यह सेमीकंडक्टर के कारोबार पर फोकस करेगी। इस खबर के बीच शुक्रवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 637.80 रुपये पर बंद हुआ। पारस डिफेंस के शेयर का 52 वीक हाई 971.80 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 401 रुपये है। साल 2025 में शेयर ने इन दोनों स्तर को टच किया था।क्या है कंपनी का नाम? पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने अपनी नई सहायक इकाई पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के गठन की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को इस नई सब्सिडियरी का औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन कर लिया गय...