लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- फोटो-07-बॉर्डर पर सेमिनार में मौजूद एसएसबी कमांडेंट रविन्द्र कुतार राजेश्वरी पलियाकलां। रविवार को एफ-समवाय के कार्यक्षेत्र गौरीफंटा चेक पोस्ट में 39वी वाहिनी कमांडेंट अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिला तस्करी रोकने के बारे में चर्चा की गई। सेमिनार में 34वीं वाहिनी नेपाल एपीएफ के अधिकारी व कर्मचारी, भारतीय एनजीओ मानव सेवा संस्थान के कार्यकर्ता व नेपाल एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।एसएसबी कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी ने महिला दिवस की बधाई दी। कमांडेट ने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक एवं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हो रहे महिला तस्करी को रोकने के लिए सजग व सचेत रहने तथा सभी एजेंसिओ को आपस में तालमे...