फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आरपीएस सिटी में सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया अस्पताल के सहयोग से सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान अस्पताल की वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.सुषमा शर्मा और यूरोलॉजी यूरोलॉजी डॉ. रितेश मोंघा ने नागरिकों को बीमारियों के प्रति जागरुक किया। यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. रितेश मोंघा ने बुजुर्गों में प्रोस्टेट को स्वस्थ रखने के उपाय विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं, लेकिन सही खानपान, नियमित जांच और समय पर उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।वहीं, न्यूरोलॉजी विभाग की निदेशक डॉ. सुषमा शर्मा ने मस्तिष्क और नसों से जुड़ी...