अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के बैनर तले मुक्ताकाश मंच पर बृहस्पतिवार को उपभोक्ता जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं को जीवन और संपत्ति के लिए हानिकारक वस्तुओं और सेवाओं से सुरक्षा पाने का अधिकार है। उत्पाद की गुणवत्ता, मात्रा, कीमत और सुरक्षा संबंधी पूरी और सही जानकारी पाने का अधिकार है। प्रतिस्पर्धी कीमतों पर विभिन्न विकल्पों में से अपनी पसंद की वस्तु या सेवा चुनने का अधिकार है। अपनी शिकायतों को उचित मंचों पर रखने का अधिकार है। कार्यक्रम के संयोजक ताहिर हुसैन रहे। डॉ. दीनानाथ यादव एएफसी, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, प्रमुख सचिव कैलाश कुमावत, त्रिलोकी नाथ, रोहिताश कुमार आदि मौजू...