समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- डॉ. मनोज गुप्ता शाहपुर पटोरी। एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी में चल रहे दो दिवसीय बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का गुरुवार की शाम विधिवत समापन हो गया। सेमिनार में पधारे देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र सुखद स्मृतियों को संजोए अपने घर लौट गए। सेमिनार में शामिल सभी अतिथि व प्रतिभागियों ने प्रसन्नता जाहिर की कि उन्हें एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेने का मौका मिला, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से) सय्यद अता हसनैन बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा सौभाग्य विरले लोगों को ही मिलता है। समापन समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय कुमार ने की। डॉ अमरजीत राम के संचालन में आयोजित समापन समारोह में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थी, छात्र व प्राध्यापक म...