कटिहार, मई 4 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर पंचायत के पासवान टोला निवासी पीड़िता पुतुल देवी ने आवेदन देकर बताया कि वह रात में अपने घर में सोई हुई थीं। देर रात दरवाजा खुलने की आवाज से उनकी नींद टूट गई। जब उन्होंने देखा तो घर का बक्सा टूटा हुआ था और करीब तीन चोर घर में घुसकर सामान खंगाल रहे थे। चोरों ने बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर-नथिया, झुमका, पायल सहित अन्य आभूषण-और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिससे चोर ...