कटिहार, अप्रैल 22 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर के मुख्य बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने दो बाइक चोरी कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बाजारवासियों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, चोर देर रात घर के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाकर मौके पर पहुंचे और महज कुछ ही मिनटों में दोनों बाइक लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि चोरों ने अपने चेहरे पर गमछा लपेट रखा था और बेहद शातिर तरीके से बाइक स्टार्ट कर तेज रफ्तार में भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित राहुल कुमार गुप्ता ने सेमापुर थाना में लिखित आवेदन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...