भागलपुर, अप्रैल 4 -- नवगछिया। नवगछिया रेल थाना अंतर्गत सेमापुर पूर्वी यार्ड के समीप एक अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध का शव रेल पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। रेल थानाअध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि लगभग 65 वर्ष वृद्ध जो सफेद धोती एवं कुर्ता पहना हुआ है, उसके सिर पर काफी चोट लगी है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि किसी चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां पर पोस्टमार्टम कराकर उसे सुरक्षित रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...