कटिहार, मई 22 -- सेमापुर, संवाद सूत्र पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने गुरुवार को सेमापुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित मामले, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यशैली की विस्तार से समीक्षा की । एसपी ने थाना के संचिकाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा नियमित गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरती जाए। साथ ही दियारा क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। यह भी पढ़ें- लंबित कांडों के निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी के आदेश एसपी ने थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता ...