लातेहार, अप्रैल 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत डेमू पंचायत के सेमरी गांव में निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र पिछले लगभग दो वर्षों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इस उपकेंद्र के बंद रहने से सेमरी सहित तुरीडीह, घुटुवा, रहैया और निंदिर गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में लाखों रुपये की लागत से इस स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और गांव के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। लेकिन कुछ ही दिनों तक संचालन के बाद उपकेंद्र में ताला लग गया, जो आज तक नहीं खुल सका है। स्थानीय ग्रामीण अमरनाथ कुमार, दीपक भुईयां सहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.