रायबरेली, फरवरी 17 -- सतांव, संवाददाता। गुरुबख्शगंज के गन्ना कांटा मैदान पर खेली जा रही पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दस-दस ओवर के दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच सेमरी व भीतरगांव के मध्य व दूसरा मैच सतांव व बसिगवां के मध्य खेला गया। पहले मैच में सेमरी व दूसरे में सतांव की टीम ने जीत दर्ज की। सेमरी व भीतरगांव के मध्य खेले गये मैच में सेमरी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 109 रन बनाये। माइकल ने 40, राज ने 28 व अजीत कोलार्ड ने टीम के लिए 18 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी करते हुये भीतरगांव की टीम के छोटू व गोलू ने सेमरी के दो-दो खिलाड़ियों को ऑउट किया। जीत के लिए 110 का लक्ष्य भेदने उतरी भीतरगांव टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सभी खिलाड़ी दसवें...