संतकबीरनगर, दिसम्बर 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लाक में पिछले साढ़े चार वर्ष से ठप पड़े विकास कार्यों के शुरू होने की उम्मीद अब जग गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा मांगे गए मार्ग दर्शन पर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजेश कुमार त्यागी ने छह दिसंबर को पत्र जारी किया है। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि शासन स्तर से कोई भी रोक नहीं लगाई गई है। जिलाधिकारी अपने स्तर से नियमानुसार सेमरियावां के रुके विकास कार्यों को शुरू कराएं। उनका पत्र आने के बाद अब उम्मीद जग गई है कि जल्द ही कार्यकाल के अंतिम समय में विकास कार्यों को गति मिल जाएगी। सेमरियावां ब्लाक में विकास कार्य पिछले साढ़े चार वर्षों से ठप है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के और टकराव के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र की जनता के साथ ह...