चंदौली, मार्च 6 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद के सेमरा गांव में नियमित साफ सफाई नहीं होने से गंदगा का अंबार लगा रहता है। गांव में सफाई कर्मचारी के मनमानी रवैया से चहुओर खाली जमीन और निजी भूमिधारी जमीन में कूड़े का अंबार लगा है। इस क्रम में सफाई नहीं होने से जगह-जगह नालियां बज बजा रही है। नाली का सफाई नहीं होने के कारण नाबदान का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। सेमरा गांव में समुचित सफाई न होने के कारण रोजेदार परेशान है। रमजान के पाक महीने में मोहल्ले वाले आसपास घरों से चंदा इकट्ठा कर नालियों की सफाई क रहे है। वही बजबजाती नालियों से उठने वाले दुर्गंध से लोगों का घर में रहना दुश्वार हो जाता है। गांव में सीवर पाइप नहीं बिछने के कारण कच्ची नालियों के सहारे घरों को पानी का निस्तारण होता ...