बगहा, फरवरी 2 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। सोमवार को सेमरा स्थित जामिया इस्लामिया कुरानिया मदरसा में 24 वां जलसा दस्तारबंदी कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के प्रख्यात धर्मगुरु मुफ्ती जुनैद आलम ने की। इस अवसर पर उलेमा-ए-किराम, शक्षिाविद, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे परिसर में धार्मिकता, शक्षिा और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। गौरतलब है कि मदरसे में लगभग एक हजार छात्र अध्ययनरत हैं। इस अवसर पर 480 छात्रों के सिर पर पगड़ी बांधकर उन्हें दस्तारबंदी के माध्यम से सम्मानित किया गया। ये सभी छात्र हफ्जिे कुरान पूर्ण कर हाफिज बने और दलबा सर्टिफिकेट प्राप्त कर मदरसे से विदा हुए। यह दृश्य न केवल मदरसा परिवार के लिए ब...