गोपालगंज, जनवरी 23 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। कटेया थाना क्षेत्र के सेमरिया स्याही गांव के समीप शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने दो नीलगायों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी नीलगायों के शव के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद 112 की पुलिस टीम और वन विभाग के अधिकारी जुबेर अंसारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस व वन विभाग की मौजूदगी में दोनों नीलगायों के शव को गड्ढा खोदकर दफनाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.