गुमला, अप्रैल 22 -- कामडारा। राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरटोली में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष राम दुलार चीक बड़ाईक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 15 अप्रैल को सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मृत्यु के बाद उत्पन्न शैक्षणिक संकट पर गंभीर चर्चा हुई।विद्यालय में वर्तमान में 163 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समिति ने शिक्षा विभाग से शीघ्र दो शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की,ताकि शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस मांग को लेकर प्रखंड व जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर मुखिया प्रेमचंद केरकेट्टा, प्रधानाध्यापक उमेश ओहदार, वार्ड सदस्य असरिता गुड़िया सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...