बहराइच, अप्रैल 27 -- तेजवापुर,संवाददाता। बौंडी थाना क्षेत्र का सेमगढ़ा चौराहे पर हादसे बढ़ गए हैं। ग्राम अमवा तेतारपुर निवासी समाजसेवी मेराज अहमद ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र भेजकर सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद वाहनों की गति बढ़ गई है। जबकि चौराहे पर कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यह मार्ग बौंडी, कुण्डासर, फखरपुर और जैतापुर को जोड़ता है, जिससे यातायात दबाव अधिक रहता है। अब तक तीन लोगों की मौत और कई के घायल होने के बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरे, पुलिस चौकी और डिवाइडर निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- सेमगढ़ा चौराहे पर बढ़ते हादसे, सुरक्षा की मांग यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण बना काल, औंरा में बढ़ रहे हादसे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.