नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- सेबी के नए सर्कुलर के बाद ब्रोकरेज कंपनियों और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के शेयरों में शुक्रवार को तूफानी तेजी आई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को NSE पर एंजेल वन (Angel One) के शेयरों में लगभग 8% उछाल आया जबकि BSE के शेयरों में 5% की बढ़त हुई। इसके अलावा, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो/Groww) के शेयर की कीमत में लगभग 3% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में भी करीब 3% की बढ़त देखी गई जबकि नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर भी डिमांड में रहे।सेबी का सर्कुलर क्या है? दरअसल, सेबी ने एक नए सर्कुलर में कहा है कि वह क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू होने के एक महीने बाद फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए सेटलमेंट प्राइस तय करने के तरीके की समीक्षा करेगा। सेबी ने...