नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- नई दिल्ली। नवंबर 2025 में डिजिटल गोल्ड की खरीद में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते माह में यूपीआई के जरिए डिजिटल गोल्ड का कुल खरीद मूल्य 47% घटकर Rs.1,215.36 करोड़ रह गया, जबकि अक्तूबर में यह आंकड़ा Rs.2,290.36 करोड़ था। यह इस साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेतावनी को इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। नवंबर में सेबी ने कहा था कि डिजिटल गोल्ड उत्पाद उसके नियमन के दायरे में नहीं आते। यानी इस तरह के निवेश पर वैसी सुरक्षा या पारदर्शिता नहीं मिलती जैसी अन्य नियमित उत्पादों-जैसे गोल्ड ईटीएफ या सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में होती है। रेगुलेटर फिनटेक प्लेटफॉर्म्स के गोल्ड वॉल्ट्स की जांच नहीं कर सकता- यानी यह पता नहीं लगाया जा सकता कि निवेशकों के नाम पर रखा गया सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.