रांची, मई 20 -- रांची। कांके रोड स्थित सेफ चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी प्रशांत सिंह उर्फ चंगू को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला अक्तूबर 2025 का है। आरोप है कि प्रशांत सिंह, अभिषेक सिंह और निलंबित पुलिस सिपाही हरेंद्र सिंह रेस्टोरेंट पहुंचे थे। वेज बिरयानी में चिकन का टुकड़ा मिलने को लेकर संचालक से विवाद हुआ, जिसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...