गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष में बुधवार को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 कर्मचारियों को सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ घोषित कर सम्मानित किया। यह पुरस्कार वाराणसी मंडल के चौरीचौरा स्टेशन स्टेशन मास्टर नागेन्द्र कुमार, लखनऊ मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमेन्टेनर संतोष चौधरी और इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार बघेल को दिया गया। चौरीचौरा के स्टेशन मास्टर नागेन्द्र कुमार 23 जनवरी को कार्य के दौरान मालगाड़ी के ऑल राइट सिग्नल मिलाते समय वैगन से चिंगारी निकलते देख तुरंत इसकी सूचना वीएचएफ के माध्यम से लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को दिया और एक बड़ी घटना से बचा लिया।। संतोष चौधरी ने 9 दिसम्बर को कैम्पियरगंज-आनन्दनगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.