संतकबीरनगर, जुलाई 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट को व्यवस्थित बनाने के लिए बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने व्यापक रूप से सेफ्टी ब्लूप्रिंट तैयार किया है। योजना के तहत अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद कराने, ई-रिक्शा व अन्य व्यावसायिक वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने तथा दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों पर विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जनपद स्तर से एक्शन प्लान पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा दरअसल, सीसीटीएनएस और यूपी-112 से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 की तुलना में हादसों में वृद्धि पाई गई है। जबकि सड़क दुर्घटनाओं के इवेंट में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। स...