फतेहपुर, जून 14 -- बिंदकी। बिजली लाइन ठीक करने के लिए पोल में चढ़े एक लाइनमैन की सेफ्टी बेल्ट टूट जाने से करीब 24 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालात गम्भीर देख डाक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। खजुहा चौकी क्षेत्र के बरेठर खुर्द गांव निवासी धर्मपाल सिंह का पुत्र दीप सिंह लाइन मैन है। क्षेत्र के ही विक्रमपुर में बीती रात केबिल में आग लग गई थी और आपूर्ति ठप हो गई थी। जिम्मेदारों के निर्देश पर लाइनमैन साथी के साथ लाइन को ठीक करने के लिए पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट लगाकर करीब 24 फीट के पोल में चढ़कर लाइन ठीक करने लगा। यह भी पढ़ें- विद्युत करंट की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा तभी बेल्ट टूट गई और लाइनमैन जमीन में आ गिरा। खुशकिस्मती रही कि पक्की नाली की तरफ न गिर...