नई दिल्ली, अगस्त 14 -- सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कपड़ों को फिक्स करने में तो खूब किया होगा। साड़ी का पल्लू कंधे पर टिकाना हो या फिर ढीले ब्लाउज को टाइट करना हो,या कपड़ा कहीं फट गया, बिना सिलाई एक सेफ्टी पिन ही है जो आपके कपड़ों को खिसकने, खुलने से बचाने में मदद करती है। लेकिन ये सेफ्टी पिन केवल इतने से काम के लिए नहीं होती। इनकी मदद से और भी कई काम किए जा सकते हैं। तो अपने बैग में सेफ्टीपिन जरूर रखनी चाहिए। ना जानें कौन सा ऐसा हैक हो जो आपके काम को आसान बना दें। यहां जानें सेफ्टी पिन के 5 हैक जो आपके काम को आसान बना देंगे।जिप लॉकर बन जाएगी सेफ्टीपिन घर से बाहर ट्रैवल पर निकले हैं और बैग में किसी भी तरह का सेफ्टी लॉक लगाना भूल गए हैं। तो ऐसे में टेम्परेरी सॉल्यूशन है सेफ्टीपिन, इसे जिप की चेन में फंसाकर लॉक कर दें और कुछ देर के लिए बिल्कुल नि...