लखीमपुरखीरी, मई 1 -- शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर कॉलोनी में बंद मकान से सड़ा गला शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण रक्त में संक्रमण और फेफड़ों की पुरानी बीमारी के चलते हुई। बुधवार को मोहल्ला अर्जुननगर में एक बंद मकान में तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था जहां एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था जो कई दिन पुराना लग रहा था। मृतका की पहचान 55 वर्षीय उषा शुक्ला पत्नी स्व. मुनेश शुक्ला निवासी अर्जुन नगर द्वितीय के रूप में हुई थी। कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण सेप्टीसीमिया यानी रक्त में संक्रमण और फेफड़ों की पुरानी बीमारी पाया गया है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्...