लखनऊ, मई 10 -- विधान परिषद सदस्य और विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन एवं जांच समिति के सभापति डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल रविवार को माल क्षेत्र के नबीपनाह पहुंचे। उन्होंने सेप्टिक टैंक हादसे में मृतक के परिजनों से मुलाकात की और आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 8 मई को जहरीली गैस से दो युवकों राजेश रावत और रिंकू गौतम की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर डॉ. निर्मल गांव पहुंचे और दोनों युवकों के विधवाओं और माताओं से मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, एसडीएम, एएसपी आदि अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन के अफसरों से कहा कि सीवर के कारण मृत्यु राज्य आपदा घोषित है। यह भी पढ़ें- खुदे पड़े गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा इसके तहत मृतक आश्...