सीतामढ़ी, मार्च 6 -- बोखड़ा। बोखड़ा थाना क्षेत्र के कुरहर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही चारों शव गांव पहुंचे, माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों की चीत्कार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतकों के घरों पर पूरे दिन ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि नया घर बनने की खुशी से पहले ही इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मालूम हो कि मंगलवार को नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने के बाद 12 वर्षीय कृष्ण कुमार को बचाने के प्रयास में एक-एक कर लोग टैंक के अंदर उतरते चले गए थे। टैंक के अंदर ऑक्सीजन की कमी और...