कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कल्याणपुर गूबा गार्डेन के निजी अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक सप्ताह पूर्व हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले में आपदा विभाग ने आठ लाख रुपये का मुआवजा दिया है। दोनों की मौत के मामले में अलग-अलग चार-चार लाख रुपये महिला के खाते में भेजा दिया गया है। इससे पहले अपार्टमेंट की ओर से 7.50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुपरवाइजर पर रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अब पूरे मामले को लेकर जवाब राज्यसभा को भेजा जाएगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को राज्य सभा में लिखित जवाब देना है। इसमें बताना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हुआ या नहीं? वर्ष 2013 में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बने अधिनियम का अनुपालन किया गया या नहीं। इस संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.