निज संवाददाता, अप्रैल 22 -- बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में बुधवार को सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुखद हादसा नवगछिया पुलिस जिले के कदवा थाना क्षेत्र स्थित कैरपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि नए ने शौचालय के सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोलने के दौरान यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मृतकों की पहचान खैरपुर चाय टोला निवासी बम-बम मंडल (45 वर्ष), जय नंदन मंडल (32 वर्ष) और लक्ष्मीनिया निवासी श्रीलाल मंडल (55 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को तीनों मजदूर कदवा खैरपुर वार्ड नंबर 3 में मिथुन यादव (पिता ज्वाला यादव) के घर पर काम करने गए थे, जहां शौचालय के सेप्टिक टैंक का...