कानपुर, मार्च 28 -- डीएम ने कहा, नियमानुसार दिलाया जाएगा मुआवजा केंद्र को अनुपालन के साथ रिपोर्ट भेजने की हुई तैयारीकानपुर, मुख्य संवाददाता।कल्याणपुर के गूबा गार्डेन के निजी अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई पिता-पुत्र की मौत का मामला तीसरे दिन भी सवाल बनकर खड़ा रहा। राज्यसभा में तारांकित प्रश्न पूछने के बाद केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजे गए तीन मेल का शुक्रवार को भी अनुपालन के साथ जवाब नहीं भेजा जा सका। रामनवमी के दौरान शहर में तमाम यात्राएं और आयोजन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन व्यस्त रहा। अब जिलाधिकारी ने कहा है कि शनिवार को अफसरों से वार्ता की जाएगी। जो भी नियमानुसार मुआवजा होगा वो दिलाया जाएगा।केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को 30 मार्च को राज्य सभ...