कटिहार, मार्च 13 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत अंतर्गत हांसीमपुर सीज टोला गांव में गुरुवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक हादसा हो गया।जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरारी प्रखंड प्रमुख के घर पर सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए सक्शन मशीन टैंकर के साथ पहुंचा था। सफाई का काम शुरू किया जा रहा था। इसी दौरान सफाई कर्मी गोलू मल्लिक टैंक में पाइप डाल रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह टैंक में गिरने लगा। बताया जाता है कि पास में खड़े टैंकर वाहन के चालक 32 वर्षीय संतोष कुमार यादव ने गोलू मल्लिक को बचाने के लिए तुरंत दौड़कर उसे खींचने का प्रयास किया। गोलू मल्लिक को तो बचा लिया गया। परन्तु इसी बीच संतोष कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.