महोबा, मार्च 29 -- कुलपहाड़,संवाददाता। छात्राओं में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा खेल इंडिया अभियान के तहत आयोजित सेपक टकरा खेल में छात्राओं द्वारा शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 14 व अंडर 18 वर्ग की प्रतियोगिताओं में कुलपहाड़ व पनवाड़ी का दबदबा रहा। रामरत्न भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में सेपक टपरा की अस्मिता लीग का आयोजन कराया गया। जिसमें कुलपहाड़, जैतपुर, महोबा चरखारी, श्रीनगर, सुंगिरा सहित आठ टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर 14 के मुकाबलों में सुंिगरा महोबा, जैतपुर लाडपुर, कुलपहाड़ चरखारी व श्रीनगर पनवाड़ी के बीच मुकाबले हुए। जिसमें महोबा जैतपुर कुलपहाड़ व पनवाड़ी ने जीत दर्ज की। सेमिफाइनल महोबा जैतपुर व कुलपहाड़ पनवाड़ी के बीच हुए जिसमें जैतपुर व कुलपहाड़ टीमें फाइनल में पहुंची। शानदार प्रदर्शन कर कुलपहाड़ ...