लोहरदगा, जुलाई 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में सदर अस्पताल लोहरदगा के रक्तकोष (ब्लड बैंक) प्रभारी डा विनीता और उमेश के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान शिविर में पहुंचे लोगों के हीमोग्लोबिन और रक्तचाप की भी जांच की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सेन्हा के अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- तोरपा प्रखंड ...