लोहरदगा, जून 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के सुदूरवर्ती अलौदी पंचायत स्थित चुरकु महुआटोली में हल्की बारिश के दौरान हुई वज्रपात की घटना में एक मवेशी और तीन मुर्गियों की मौत हो गई। हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, महुआटोली निवासी स्व रतिया उरांव के पुत्र बीचु उरांव ने अपने मवेशी को चारा खिलाने के बाद घर के बाहर बांस के झुरमुट के पास पेड़ की छाया में बांध रखा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना होने लगी। देखते ही देखते वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से मवेशी और तीन मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि कोई वहां रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से किसान बीचु उरांव को आर्थिक क्षति हुई है। उन्ह...