लोहरदगा, अप्रैल 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट डिपाटोली स्थित बाम्बी टोंगरी के समीप बकाइन पेड़ की डाली में फांसी लगा कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान चरवा उरांव के 36 वर्षीय पुत्र राजकुमार उरांव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में सभी लोग भोजन कर सोने चले गए थे। इससे पूर्व पूरा परिवार बगल घर में आयोजित शादी समारोह से लौटा था। अहले सुबह राजकुमार उरांव घर से निकल कर बाहर चला गया। परिजनों को लगा कि वह शौच के लिए गया हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने जब उसका शव पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सेन्हा थाना को घटना की जानकारी होते ही एएसआई श्रीकांत दास और राजकुमार बैठा घटना स्थल पहुंच शव को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के ...