शामली, जुलाई 20 -- कैराना। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सेन्ट आरसी सांईटिफिक कांवेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। सुहैब चौधरी 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने। अक्षिता 90.4 प्रतिशत, निकुंज उपमन्यु 89.0 प्रतिशत, अतहर चौहान 87.8 प्रतिशत, आयुषी 86.8 प्रतिशत, हिमांशी सिंह 83.2 प्रतिशत, शाहिद 83.2 प्रतिशत, पलक चौहान 78.6 प्रतिशत, कशिश 78.2 प्रतिशत, श्रद्धा रानी 77.2 प्रतिशत, अलीजा 77 प्रतिशत, तूबा 75.4 प्रतिशत तथा करण रूहेला 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-10 सूची में शामिल हुए। अपनी शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सही मार्गदर्शन, माता-पिता के निरन्तर सहयोग, अनुशासन में रहकर विद्या अध्...