आजमगढ़, मार्च 29 -- बरदह, आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ऊसरगावां गांव में मार्टीनगंज-बरदह मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात सेनेटरी की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों के सामान चोर उठा ले गए। लोगों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र बधवा इस्लाम गांव निवासी संतोष बिंद ने किराए पर कमरा लेकर दुकान किया है। वह रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चला गया था। रात में चोर दुकान का ताला तोड़ कर 50 पेटी हार्पिक, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित अन्य सामान उठा ले गए। दुकानदार ने बताया कि करीब दो लाख का माल चोर ले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...