नैनीताल, मई 29 -- भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम मस्जिद तिराहे पर टैक्सी वाहनों को रोके जाने पर टैक्सी यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताई है। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा टैक्सी वाहनों को रोके जाने से चालक और वाहन स्वामी पूरे दिन परेशान रहे। टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने कहा कि यूनियन हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की भावना से खड़ी रहती है, लेकिन शुक्रवार को भवाली से नैनीताल सवारी लेकर जा रही टैक्सियों को सेनिटोरियम क्षेत्र में रोक दिया गया। इससे यात्रियों के साथ-साथ टैक्सी चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूर्व में एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि टैक्सी वाहनों को अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाएगा, बावजूद इसके टैक्सियों को रोकने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- ...